गौरव भारद्वाज
हाथरस। फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस ने जिले के आवेदकों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। नई व्यवस्था के तहत एक माह में 1990 लोगों ने आवेदन किया। जिनमें से 1050 लोगों को लर्निंग लाइसेंस जारी हो गए।
940 चालीस आवेदनों में बाइलेंशन(टेस्ट के दौरान आवेदक का दूसरा चेहरा स्क्रीन पर आना) लग गया। लखनऊ स्तर पर ये आवेदन लंबित हैं। इन आवेदकों को अब फिर से टेस्ट देना होगा। खामियों के चलते 150 आवेदन निरस्त हुए हैं। इस कारण आवेदकों के लिए नई लाइसेंस व्यवस्था राहत की जगह दिक्कत दे रही है। संवाद
इस तरह करें लाइसेंस के लिए आवेदन
फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसके लिए सारथी पोर्टल पर फेसलेस का विकल्प चयन करना होगा। इसके बाद अपना नाम, पता, पिता का नाम, दस्तावेज के मुताबिक ही दर्ज करें। इसके बाद हस्ताक्षर कर कागजात अपलोड करें। दस्तावेजों की स्क्रूटनी एआरटी कार्यालय में की जाएगी। टेस्ट में सही जवाब देने पर ही आवेदक उत्तीर्ण होंगे।
टेस्ट के दौरान ये बरतें सावधानी
मोबाइल या कंप्यूटर पर टेस्ट देने के दौरान किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज नहीं आए।
स्क्रीन पर आवेदक के अलावा किसी अन्य व्यक्ति नहीं दिखाई देना चाहिए।
शांत स्थान पर पर टेस्ट दें, ताकि किसी तरह की आवाज टेस्ट के दौरान सुनाई न दे।
आधार कार्ड में कोई गलती है तो उसे दुरुस्त कराने के बाद ही आवेदन करें।
स्क्रीन पर अन्य व्यक्ति के दिखाई देने पर टेस्ट में नकल मानकर आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
फसलेस लाइसेंस व्यवस्था के तहत एक माह में 1990 लोगों ने आवेदन किया है। काफी आवेदन बाइलेंशन के चलते पेंडिंग में हैं। 150 आवेदन निरस्त किए गए हैं। आवेदक के पास टेस्ट के दौरान किसी व्यक्ति की आवाजाही नहीं हो। शांत स्थान पर टेस्ट दें। ताकि बाइलेशन न लगे।
- संतोष कुमार आरआई।