फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मुरसान के कोविड-1 अस्पताल की बढ़ाई क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने भी और तैयारी कर ली है। इसे लेकर मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में बेडों की क्षमता को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा सिकंदराराऊ में भी इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
कोविड-19 एल-1 के मरीजों को इलाज उपलब्ध कराए जाने के लिए मुुरसान सीएचसी को कोविड-1 अस्पताल बनाया गया। यहां पर 30 मरीजों को भर्ती किए जाने की क्षमता थी। लेकिन जिस तरह से मरीजों की संख्या में इजाफा होनेे शुरू हुआ, उसी प्रकार जिला प्रशासन ने भी ऐसे मरीजों को इलाज मुहैया कराने के लिए कोवडि-1 मुरसान में अब 40 बेड का अस्पताल तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में बेड की क्षमता को 30 से बढ़ाकर 40 कर दिया गया है। इसके अलावा सिकंदराराऊ के हॉस्पिटल में भी मरीज भर्ती किए जा सकेंगे, लेकिन मुरसान के कोविड-1 में बेड फुल होने पर ही मरीजों को सिकंदराराऊ भेजा जाएगा। - डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें