फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महज 7.23 फीसदी लोगों के मोबाइल में स्टॉल है आरोग्य सेतु एप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में आबादी के सापेक्ष महज 7.23 फीसदी लोगों के मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल हैं। शासन के निर्देश और जिला प्रशासन के अथक प्रयासों के बावजूद आरोग्य सेतु एप लोगों के मोबाइल में नहीं पहुंच पा रहा है।
कोरोना महामारी से बचाव सहित कोरोना संबंधी अन्य जानकारियों के लिए शासन की ओर से आरोग्य सेतु एप तैयार किया गया है। शासन स्तर से इस एप को प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में स्टॉल कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यहां जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों के मोबाइल में एप इंस्टॉल कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के क्रम में 1,564,708 आबादी थी, जो कि वर्ष 2020 में अनुमानित 1,954,106 लगाई गई है। वर्ष 2020 की आबादी के सापेक्ष महज 1,41,260 लोगो के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल है। वर्ष 2020 की आबादी के सापेक्ष महज 7.23 फीसदी लोगों के मोबाइल में ही आरोगय सेतु एप इंस्टॉल है।
विज्ञापन

समय-समय पर नहीं किया जा रहा एप को अपडेट
हाथरस। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के निकलने के साथ में आरोग्य सेतु एप को अपडेट नहीं किया जा रहा है। इस कारण लोगों को अपने क्षेत्र में निकलने वाले पूर्ण संक्रमित लोगों से डिस्टेंस आदि की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें