फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में करें शामिल

विज्ञापन
हाथरस : प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेश मंत्री योगा पंडित, जिलाध्यक्ष अशोक बागला, जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल एवं नगर महामंत्री राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
ज्ञापन में व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के मामले की जांच कानपुर ट्रांसफर करने और ट्रायल भी कानपुर में करने की मांग की गई। इसके अलावा इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि इस समय पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों से महंगाई बढ़ रही है, इसलिए पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में गोविंद प्रसाद अग्रवाल, नगर अध्यक्ष पदम अग्रवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पागल गुरु, अरुण कुलश्रेष्ठ, ललतेश गुप्ता, कपिल अग्रवाल, विनोद मित्तल, सुभाष गर्ग, भगवत स्वरूप गर्ग, प्रदीप सारस्वत, संदीप सेकसरिया, बिगुल बंसल, संदीप अग्रवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें