फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हाथरस प्रदेश में 10वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पूरे प्रदेश में जिले का 10वां स्थान है। एक जनवरी 2017 से अब तक 44,040 प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
योजना का लाभ लेने के लिए पहली बार गर्भधारण करने वाली महिला लाभार्थी राज्य स्तर से जारी हेल्पलाइन नंबर 7998799804 व क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम की मदद ले सकते हैं। डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि योजना के तहत पहली बार गर्भ धारण करने वाली महिला को गर्भधारण के बाद जल्द से जल्द पंजीकरण कराने पर प्रथम किस्त के रूप में एक हजार रुपये, दूसरी किस्त गर्भवती महिला को अपनी प्रसव पूर्व जांच हो जाने पर दो हजार रुपये एवं प्रसव और बच्चे को सभी टीके लग जाने के उपरांत तीसरी किस्त के रूप में दो हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने सभी चिकित्सा इकाइयों पर पीएमएसएमए दिवस मनाए जाने के लिए निर्देशित किया है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली पात्र महिला लाभार्थी राज्य स्तर से जारी हेल्पलाइन नंबर 7998799804 व क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम से संपर्क करें और योजना का लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें