फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मृत्यु पूर्व बयान में बताया था घटना वाले दिन का पूरा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मृत्यु से पूर्व पीड़िता ने जेएन मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष जो बयान उसने दर्ज कराए, उसमें उसने कहा है कि 15 अप्रैल को वह अपने घर की छत पर खाना बना रही थी। तभी तीन व्यक्ति उसके घर की छत पर चढ़ आए। रात्रि 10 बजे पहले इन तीनों ने उसके साथ जबर्दस्ती की। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो उस समय उसके घर पर नानी मौजूद थीं।
विज्ञापन

जब उसकी नानी आईं तो इन लोगों ने उसकी नानी को धक्का दे दिया। उसके बाद उसे धमकाया कि वह किसी को इस बारे में न बताए और पास में ही रखे मिट्टी के तेल को उस पर छिड़क कर आग लगा दी। पीड़िता ने बताया कि इसमें से वह मोनू को जानती है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसका यह कथन सीलबंद लिफाफे में संरक्षित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें