जिला अस्पताल में भर्ती दूध पीने से बीमार हुए बच्चे। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में दूध पीने के बाद एक बच्चे की मौत और चार बच्चे बीमार हो गए थे। बीमार बच्चों के स्वास्थ्य में अब लाभ है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू निवासी रंजीत के दो बच्चों भानु व बबीता और उसकी बहन साबित्री के तीन बच्चे ज्योति, शिवम व छाया ने रात को सोते वक्त दूध पीया था।
सभी बच्चे दूध पीकर सो गए। रविवार की सुबह बच्चों की हालत खराब हो गई थी। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। करीब सवा तीन साल के रंजीत के बेटे भानु की मौत हो गई। वहीं चार बच्चों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका दूसरे दिन भी उपचार जारी है।
हालांकि अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि दूध पीने से बीमार हुए बच्चों के स्वास्थ्य में लाभ है। उनका उपचार जारी है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। सावधानी के तौर पर उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती कर रखा है। बच्चों की मां भी बिल्कुल ठीक है।