न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सावन के महीने में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में पिछले दिनों वन विभाग द्वारा रौंपे गए काफी पौधों के नष्ट होने की आशंका है। किसान भी अपनी फसल की बेहतरी के लिए तेज बारिश होने की दुआ कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा बीते जिले में 23 विभागों की मदद से 16 लाख 99 हजार पौधों का रोपण किया गया था। ऐसे में अभी बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने से वन विभाग के अधिकारी टेंशन में हैं। यदि बारिश न हुई तो काफी संख्या में पौधे नष्ट हो सकते हैं।
वह बारिश की दुआ कर रहे हैं। वहीं जिले के किसान भी बारिश नहीं होने से मायूस हैं। यदि बारिश में देरी हुई तो किसानों को किराए के पानी से फसल की सिंचाई करनी पड़ेगी। बारिश आने से आमजन को गर्मी से निजात मिलेगी। जिले में हरियाली लहलहाएगी। क्षेत्रीय वन अधिकारी वीआर ओझा का कहना है कि बारिश नहीं आने से काफी परेशानी है। इतनी बड़ी संख्या में पौधों की सिंचाई कैसे की जाए।
एक बाल्टी पानी दो दिन चलेगा
बारिश नहीं होने से चिंतित वन विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई का प्लान भी तैयार किया। यदि एक पौधे में एक बाल्टी पानी दिया जाए तो वह दो दिन से ज्यादा नमी नहीं रहेगी। इस कारण इस तरह से सिंचाई करना भी मुश्किल हैं। अब वन विभाग की ऊपर वाले से बारिश की दुआ कर रहा है।