न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अगर कोई छात्र परीक्षा परिणाम को लेकर असंतुष्ट है तो वह ई-मेल पर अपनी शिकायत यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ भेज सकता है। शिकायत की प्रगति जानने के लिए भी संबंधित को निर्धारित फोन नंबर पर फोन करके जानकारी हासिल करनी होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया है। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि घोषित परीक्षाफल के संबंध में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह अपने जिले के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की ई मेल आईडी क्त्रस्शद्वह्म्ह्लह्म्द्गह्यह्वद्यह्ल2021द्धद्गद्यश्चस्रद्गह्यद्मञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
छात्र-छात्राओं को प्रार्थना पत्र में अपना नाम, कक्षा, अनुक्रमांक और जनपद का नाम आदि विवरण लिखना अनिवार्य होगा। प्रार्थना पत्र देने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय की हेल्प डेस्क के दूरभाष नंबर 0121-2660742 पर संपर्क कर अपने कार्य की प्रगति जान सकते हैं।