फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मांग पूरी नहीं हुई तो सफाई कर्मी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा सासनी के बैनर तले नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की एक बैठक मंगलवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष गीता पातरे ने की। इसमें सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की रणनीति पर विमर्श किया गया।
दरअसल, सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब भी वे इसके लिए आंदोलन करते हैं आश्वासन देकर खत्म करा दिया जाता है। बैठक में मांग की है कि एक माह का बकाया वतन दिलाया जाए। वेतन में डीए और महंगाई भत्ता समायोजित कर लाभ दिया जाए। छह माह से बैंक में फंड जमा नहीं किया है जिसे जमा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को सात की जगह बारह हजार रुपये और साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। कर्मचारियों के साथ बदले की भावना से कार्रवाई न की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा। बैठक का संचालन अशोक कुमार ने किया। बैठक में मनोज दिलेेर, शारदा देवी, सुशील कुमार चंचल, मंजू देवी, दिनेश चौहान, कुलदीप कुमार, हरीशंकर चौटाला, राजा बाबू चौहान, सोनू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें