हाथरस : गांव गढ़ी ख्याली में बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में बिछी गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंगलवार रात से बुधवार की दोपहर तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश की वजह से कई जगहों खेतों में फसलें बिछ गईं। वहीं, खेतों में पानी भरने से अब किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा है।
गांव कजरौठी, रमचेला, बिसावर, नगला छत्ती, रसमई, गढ़ी ख्याली, गढ़ी अंचा सहित कई गांवों में बारिश का पानी खेतों में भर गया। आलू किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही बारिश होती रही तो आलू हरा हो जाएगा और उसमें सड़न पैदा हो जाएगी। सरसों का फूल झड़ जाएगा, जिससे पैदावार प्रभावित होगी। तेज हवा चलने की वजह से गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कजरौठी में ग्राम प्रधान महाराज सिंह ने गांव का भ्रमण कर आलू किसानों का हाल जाना। प्रधान ने बताया कि बारिश की वजह से आलू, सरसों की फसल में काफी नुकसान हुआ है। संवाद