फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाता न खुला तो वापस होगा आठ करोड़ रुपये का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक ठेकेदार का एक करोड़ 40 लाख रुपये के भुगतान न करने के मामले में कुर्क किया गया लोक निर्माण विभाग का खाता यदि नहीं खुला तो विभाग का करीब आठ करोड़ रुपये का बजट लैप्स हो जाएगा। खाता कुर्क होने के कारण कई माह से कर्मियों को वेतन भी नहीं मिल रहा है। इसे लेकर कर्मी खासे परेशान हैं। अब कर्मियों डर सता रहा है कि कहीं बिना वेतन उनका होली का त्योहार भी फीका न रह जाए।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011-12 में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा लोनिवि की ठेकेदारी करते थे। सड़क निर्माण के बाद किन्हीं कारणवश उन्हें एक करोड़ 40 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इस मामले में नगर पालिकाध्यक्ष ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पिछले दिनों लोनिवि का खाता कुर्क कर दिया गया। इस कारण लोनिवि के 200 से अधिक कर्मियों को कई माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। यह मामला शासन तक पहुंच गया है। इसके बाद भी खाता नहीं खुला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें