फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : राणा महाराणा का मैं वंशज हूं, इसलिए देशद्रोहियों को प्रणाम करता नहीं...

विज्ञापन
महादेव कॉलोनी में महाराणा प्रताप के छविचित्र पर माल्यार्पण करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि कई स्थानों पर मनाई गई। स्थानीय महादेव कॉलोनी स्थित कवि देवेश सिसौदिया के आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता देवी सिंह निडर ने की और संचालन डॉ. उपेंद्र झा ने किया।
शुभारंभ राष्ट्रीय कवि राणा मुनि प्रताप की सरस्वती वंदना से हुआ। गोष्ठी में महाराणा प्रताप के छवि चित्र पर फूलमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। महाराणा प्रताप स्मृति सम्मान समाजसेवी मनोज प्रताप सिंह को पगड़ी व फूलमालाएं पहनाकर और तलवार भेंटकर दिया गया।
विज्ञापन

कवि राणा मुनि प्रताप ने राणा महाराणा का मैं वंशज हूं, इसलिए देशद्रोहियों को मैं प्रणाम करता नहीं, सुनाकर तालियां बटोरीं। देवेश सिसौदिया ने बांध लो सिर पर कफन कर लाल टीका भाल पर, आज जय करके दिखानी है तुम्हे निज काल पर, सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशु कवि अनिल बौहरे, चांद हुसैन चांद, दीपक रफी, पंडित हाथरसी, देवी सिंह निडर ने काव्यपाठ किया। मुख्य रूप से मनोज प्रताप सिंह, राणा ज्ञान प्रताप, राणा ऋषि प्रताप, अंकित सिसौदिया, आकाश, विनय चौहान आदि लोग मौजूद थे। भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रेम सिंह कुशवाहा, हरिशंकर राणा, विष्णु बघेल, चौधरी हमवीर सिंह, ओमवीर प्रधान, अशोक गोला आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें