फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव थरौरा में छह अप्रैल की सुबह गजेंद्र उर्फ बबलू की 40 वर्षीय पत्नी बेबी का शव उसके ही पशु बांधने के स्थान पर नीम के पेड़ से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

मृतका के भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर मृतका के पति, देवर और उसकी बड़ी पुत्री पर उसकी बहन की हत्या कर शव को आत्महत्या दर्शाने के लिए नीम के पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया था। मृतका की एक पुत्री एवं पुत्र मायके में ही रहकर पढ़ाई करते थे। शव मिलने के बाद तीनों आरोपी गांव से भाग गए थे। अब पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें