न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव खेमगढ़ी में शनिवार की सुबह नौ बजे हाईटेंशन (एचटी) लाइन का तार जेसीबी से स्पर्श हो गया। मशीन में तीव्र करंट दौड़ गया, जिससे चालक राकेश कुमार की तेज करंट से मोत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव खेमगढ़ी निवासी राकेश (30 वर्ष) पुत्र श्योराज सिंह गांव में जेसीबी मशीन लेकर काम करने जा रहा था। गांव में नीचे लटक रहे एचटी लाइन का तार मशीन के पंजा से स्पर्श हो गया। इससे मशीन में तेज करंट प्रवाहित होने लगा। बेहोश राकेश को लेकर परिजन सीएचसी पर आए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चियों को बिलखते हुए छोड़ा है। संवाद