फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हॉट स्पॉट एरिया लाला का नगला में स्क्रीनिंग शुरू

विज्ञापन
हाथरस: शहर के मोहल्ला लाला का नगला में बाहरी लोगों की रोकथाम के लिए बैरीकेडिंग लगाकर खड़ी पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हॉट स्पॉट एरिया लाला का नगला को पुलिस व प्रशासन ने अपनी निगरानी में ले लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस इलाके में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग कराई जा रही है। इस एरिया में कोरोना संक्रमित रहे जमाती रहे थे। इस आधार पर स्क्रीनिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। इस दौरान काफी पुलिस फोर्स भी तैनात रहा।
उल्लेखनीय है कि जिले की सासनी तहसील स्थित एक मस्जिद में तब्लीगी जमाती मिले थे। इन जमातियों की जांच कराने पर चार तब्लीगी जमातियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इस आधार पर पुलिस प्रशासन ने इन पॉजिटिव जमातियों के यात्रा इतिहास को खंगालना शुरू कर दिया था। यात्रा इतिहास के दौरान शहर के नाई के नगला में ठहरने व घूमने फिरने की बात सामने आई थी। इस आधार पर शासन के निर्देश पर इस एरिया को प्रशासन ने हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने इस एरिया को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस एरिया के लोगों की स्क्रीनिंग के तत्काल निर्देश जारी किए गए। लाला के नगला में बड़ी मस्जिद के आसपास के क्षेत्र के करीब 750 मकानों में रहने वाले करीब 10हजार लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार की सुबह इलाके में पहुंच गई और प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें