फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डेंगू से होमगार्ड की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
हाथरस : होमगार्ड का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से सटे गांव कलवारी निवासी होमगार्ड का पिछले कई दिनों से एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां उसे जांच में डेंगू बताया गया। हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे आगरा ले ही जा रहे थे कि रास्ते में होमगार्ड की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली सदर इलाके के गांव कलवारी निवासी सुमित (30 वर्ष) पुत्र तेज सिंह पीआरवी 112 पर होमगार्ड के रूप में तैनात थे। उन्हें पिछले दिनों बुखार आया और तभी से उनका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों ने बताया कि जांच में सुमित को डेंगू होना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों तक चले उपचार के बाद भी स्वास्थ्य लाभ नहीं हुआ। हालत लगातार गिरती गई। रविवार की सुबह गंभीर हातल में सुमित को आगरा रेफर कर दिया गया। इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव को लेकर गांव आ गए। परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें