फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रात को हुई तेज बारिश, कई जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
हाथरस : बारिश के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से शाम तक शहर में बादल छाये रहे। शाम को शुरू हुई रिमझिम बारिश रात होते-होते तेज बारिश में बदल गई। झमाझम बारिश से आमजन को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन कई इलाकों में जलभराव हो गया। कुछ स्थानों पर बारिश से बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए।
उल्लेखनीय है कि कई दिनों से उमसभरी गर्मी के बाद मंगलवार की सुबह मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए। तेज हवाओं का दौर जारी रहा। शाम को करीब तीन बजे काली घटाए छाने के साथ रुक रुककर रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। रात होते-होते तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हालांकि तापमान में गिरावट आई। लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों काफी देर तक बिना बिजली के भी रहना पड़ा। शहर के चामड़ गेट, तरफरा रोड, करबला रोड, नाई का नगला, मधुगढ़ी, मेंडू गेट, सीयल खेड़ा सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें