फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मनमानी करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत की जांच में संविलयन विद्यालय बघैना सादाबाद के प्रधानाध्यापक के दोषी पाए जाने पर बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है।
ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बघैना भूरी देवी एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से की गई शिकायत में प्रधानाध्यापक राजवीर सिंह पर मनमानी का आरोप लगाया था और जांच कराने की मांग की थी। शिकायती पत्र में प्रधानाध्यापक पर समय से विद्यालय नहीं आने, जर्जर भवन की नीलामी के लिए डुगडुगी से मुनादी नहीं कराने, ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को इसकी जानकारी नहीं देने, यूनिफॉर्म व स्वेटर वितरण में अध्यक्ष व ग्राम प्रधान को शामिल नहीं करने, विद्यालय को मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट के खर्चे के बारे में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को नहीं बताने, नजदीकी गांव का निवासी होने के कारण राजनीति करने जैसे कई आरोप लगाए गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला पूर्ति अधिकारी की दो सदस्यीय कमेटी ने आरो
विज्ञापन
विज्ञापन

पों के संबंध में जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर बीएसए ने राजवीर सिंह के खिलाफ निलबंन की कार्रवाई करते हुए उनको बीआरसी सिकंदराराऊ से संबद्ध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें