फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुकुल अकादमी को हराकर हाथरस अकादमी फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस अकादमी ने बागला कॉलेज के मैदान में खेली जा रही हाथरस कप सीरीज का तीसरा मैच जीत लिया। यह मैच हाथरस अकादमी और मुकुल अकादमी के बीच खेला गया। हाथरस अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया।
हाथरस अकादमी की तरफ से हिमांशु राठौर ने 31, डीके ने 54 रन और वार्षिक के 22 रन की पारी खेली। बाद में खेलने उतरी मुकुल अकादमी की टीम अभिषेक की खतरनाक गेंदबाजी के आगे महज 60 रन पर सिमट गई। मुकुल अकादमी की ओर से शिवम ने 25 रन बनाए। हाथरस अकादमी की ओर से अभिषेक ने पांच विकेट लिए और उसे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हाथरस अकादमी की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। फाइनल मैच बृहस्पतिवार को हाथरस अकादमी व लक्ष्य अकादमी के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर हाथरस अकादमी के कोच सौरभ चंद्रा, मैनेजर प्रवीण उपाध्याय, सचिव राहुल तिवारी, मुकुल दीक्षित, शेखर कश्यप, नितिन बागला, सुमित शर्मा, गोपाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें