हाथरस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद धर्मवीर प्रजापति। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव बहरदोई निवासी धर्मवीर प्रजापति को योगी मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। वह पिछली बार भी योगी मंत्रिमंडल में मंत्री रहे थे। जब वह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे उनके बड़े भाई पड़ोस के गांव में गोलगप्पे और आलू की टिक्की बेच रहे थे।
उनको देखकर कोई भी यह यकीन करने तैयार नहीं था कि इस व्यक्ति का भाई मंत्री हो सकता है। घर भी बहुत ही साधारण बना हुआ है। धर्मवीर प्रजापति ने प्रारंभिक शिक्षा गांव मेें प्राप्त की थी। बचपन से लेकर आज तक उन्होंने सादा जीवन जिया और सभी का सम्मान किया। तीन भाइयों में वह सबसे छोटे हैं। सबसे बड़े भाई देवीराम का निधन हो चुका है। बीच के भाई छोटेलाल चाट और पानी के बतासे बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। संवाद