फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फांसी के फंदे पर झूला वृद्ध, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला कठा में बीती रात एक व्यक्ति ने बीमारी के चलते फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला कठा निवासी कालीचरन (50) पुत्र बिहारी लाल ने नौहरे पर गाटर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजनों की नजर शव पड़ी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने इस बात की सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ हाथरस जंक्शन विनोद कुमार ने बताया कि मृतक कालीचरन पिछले कुछ समय से क्षय रोग से ग्रसित था। इसी के चलते उसने अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें