न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर गुरु की महिमा का बखान किया गया। कोरोना के चलते इस बार टीचर्स डे पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए। हालांकि शिक्षकों का सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सम्मान किया। सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सुबह से शाम तक चला।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में सभी अध्यापकों ने डॉ. राधाकृष्णन के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों को उपहार देकर सम्मानित किया। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी र्गइं। प्रधानाध्यापक पतिराम सिंह, नीलम सिंह, लवली, अंजलि, फूल बानो, हिमांशु, गणेश आदि थे। सेवा भारती द्वारा नवलनगर स्थित कार्यालय पर शिक्षकों को नकदी, उपहार और मिठाई देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में रजनी आंधीवाल रहीं। कार्यक्रम में भाजपा शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी, महेंद्र कुमार शर्मा, भंवर सिंह, आचार्य महेश चंद्र उपाध्याय, अनिल अग्रवाल, गोपाल प्रसाद मिश्र, आशुतोष शर्मा, केके गौतम, बबलू हंसमुख, मुकेश कुमार, सचिन शर्मा आदि थे। रोटरी क्लब हाथरस फ्रेंड्स द्वारा टीचर्स डे पर शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सुषमा सिंह, उर्वशी, अमृता, मीरा वार्ष्णेय, प्रेमकिशोर, वीरी सिंह, गिर्राज किशोर वशिष्ठ, डॉ. एके कुलश्रेष्ठ का प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर के आवास पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। बच्चों को बिस्किट और उपहार दिए गए। शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, चंचल माहौर, आयुषी माहौर, रोहित माहौर, वासुदेव माहौर आदि थे।