न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बाल विकास परियोजना हाथरस ग्रामीण में आंगनबाड़ी केंद्र नगला फार्म में तैनात आगनबाड़ी कार्यकर्ता की मानदेय सेवा समाप्त कर दी गई है।
डीपीओ ने जारी पत्र के माध्यम से कहा है कि 24 दिसम्बर से उक्त कार्यकर्ता लगातार गैरहाजिर चल रही है।इस सम्बंध में कई नोटिस भी जारी किए गए लेकिन कोई स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ।
वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गांव में भी निवास न करने की पुष्टि हुई। इसे देखते हुए डीएम के अनुमोदन पर डीपीओ डीके सिंह ने कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कर दी है।