फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : काका की प्रतिमा को तैयार कराने के लिए पौत्र आए आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हास्य व्यंग्य के आका कवि काका हाथरसी की सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रतिमा लगवाने के लिए उनके पौत्र डॉ. अशोक गर्ग आगे आए हैं। वह इस प्रतिमा को तैयार कराने का खर्च वहन करेंगे और रेलवे अधिकारियों से भी मिलेंगे। काका हाथरसी ट्रस्ट द्वारा प्रतिमा बनवाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इज्जतनगर के डीआरएम आशुतोष पंत ने सोमवार को कहा था कि यदि कोई संस्था पहल करेगी तो काका हाथरसी की प्रतिमा को सिटी स्टेशन परिसर में लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस सिलसिले में काका हाथरसी के पौत्र अशोक गर्ग का कहना है कि वह काका जी की प्रतिमा को बनवाने में जो खर्च होगा, उसका खर्च वहन करेंगे। काका की मुस्कुराती हुई प्रतिमा किसी अच्छे कारीगर से तैयार कराएंगे। इस संबंध में जल्द इज्जतनगर मंडल पहुंचकर रेलवे के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जल्द ही हाथरस रेलवे सिटी स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा स्थापित हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें