फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तिमंजिला रथ में बैठकर शहर में घूमे गोविंद भगवान

विज्ञापन
हाथरस : गोविंद भगवान रथयात्रा में रथ में विराजमान गोविंद भगवान की झांसी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वार्ष्णेय समाज द्वारा संचालित गोविंद भगवान की शोभायात्रा शहर में शनिवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का कई जगहों पर आरती उताकर और पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया गया। एक दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बाहर से आए बैंडबाजों ने शोभायात्रा में चार चांद लगाए। देर रात तक शहर में गाविंद भगवान मेले की धूम रही।
शुभारंभ रमेशचंद्र वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय ने महाआरती के साथ किया। चौराहों पर आतिशबाजी भी की गई। गोविंद भगवान के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। कोरोना का कहर न होने के चलते इस बार मंदिर श्रीगोविंद भगवान का रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की शाम को भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली गई। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ घंटाघर स्थित मंदिर से रथयात्रा का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में रमेश चंद्र वार्ष्णेय, सदर विधायक अंजुला माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय के अलावा दिनेश चंद्र गुप्ता, सुरेश वार्ष्णेय रहे। रथयात्रा में करीब एक दर्जन भव्य झांकियां शामिल रहीं। भगवान श्रीनाथ जी का भव्य फूलबंगला, शिव पार्वती की झांकी, माता काली की झांकी, अंक्रूर महाराज का ढोला आदि आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्त गोविंद भगवान के दर्शन को लालायित दिखे, जबकि पुष्पवर्षा के साथ रथयात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में मेलाध्यक्ष हेमंत वार्ष्णेय, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, बांके बिहारी, अशोक वार्ष्णेय, आशू आंधीवाल, ललित किशोर वार्ष्णेय, शुभम वार्ष्णेय, करन एलानी, धीरज वार्ष्णेय, राजू वार्ष्णेय, कुनाल वार्ष्णेय, राधामाधव शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

रथ की रस्सी खींचकर कमाया पुण्य
हाथरस। गोविंद भगवान रथयात्रा के विशाल रथ को रस्सी से खींचने के लिए लोगों की होड़ लगी रही। रथ के पास पहुंचकर लोग खुद रस्सी खींचने को आतुर दिखाई दिए। लोगों का मनना था कि रथ को खींचने से गोविंद भगवान की कृपा बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें