हाथरस : शिकायत करता पीड़ित कुंवरपाल। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस रोड स्थित जनरल स्टोर की दुकान से मंगलवार की रात को चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कस्बे निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हाथरस रोड पर मुरली गार्डन के निकट उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। रात को करीब 11:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह करीब छह बजे दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का आधा शटर खुला हुआ था।
उसने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रात करीब 12 बजे तीन-चार अज्ञात लोग दुकान से करीब 15 सौ रुपये नगद और हजारों रुपये कीमत की सिगरेट और पान मसाला चोरी कर ले गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। संवाद