फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जनरल स्टोर की दुकान से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
हाथरस : शिकायत करता पीड़ित कुंवरपाल। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस रोड स्थित जनरल स्टोर की दुकान से मंगलवार की रात को चोर हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कस्बे निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हाथरस रोड पर मुरली गार्डन के निकट उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। रात को करीब 11:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह करीब छह बजे दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का आधा शटर खुला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रात करीब 12 बजे तीन-चार अज्ञात लोग दुकान से करीब 15 सौ रुपये नगद और हजारों रुपये कीमत की सिगरेट और पान मसाला चोरी कर ले गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें