फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डीजे पर डांस को लेकर भिड़े घराती-बराती, हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में डांस करने को लेकर बरातियों और घरातियों के बीच मारपीट हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में शुक्रवार को बरात आई थी। चढ़त के दौरान बराती डांस करके शादी समारोह का आनंद ले रहे थे। यहां पर घरात के युवक भी डांस करने लगे। इस बीच उनके बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी के माहौल में अशांति हो गई और दोनों ओर से मारपीट होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव का विमल कुमार पुत्र कृष्णकांत घायल हो गया। पुलिस उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर आई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें