फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नजदीकी सीएससी पर नि:शुल्क बनवाएं आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
हाथरस : आयुष्मान योजना के शिविर का निरीक्षण करते सीएससी प्रबंधक प्रदीप सिंह। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) योजना के गोल्डन कार्ड प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी इलाकों में शिविर लगाकर मुफ्त बनाए जा रहे हैं। अगर आप योजना के पात्र लोगों की सूची में हैं तो 30 सितंबर तक चलने वाले विशेष आयुष्मान पखवाड़े में लगने वाले शिविर में जाकर मुफ्त कार्ड बनवा सकते हैं।
सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि जिन पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है, वह छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक का इलाज अस्पताल में भर्ती होकर करवा सकते हैं। बीमारी की स्थिति में सभी मेडिकल जांच, ऑपरेशन, इलाज और दवा का खर्च इसके तहत कवर होता है। अगर कोई व्यक्ति कार्ड बनने से पहले से बीमार है तो भी उसका इलाज इस योजना के अंतर्गत होगा।
विज्ञापन

इन बीमारियों में मेटरनल हेल्थ और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीवी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, दांतों की सर्जरी, आंखों की सर्जरी, एमआरआई, सीटी स्कैन, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, डायबिटीज, कोरोनरी बायपास, घुटना बदलना, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं। इसके साथ ही अस्पताल में एडमिट होने से पहले और बाद के खर्च भी इस हेल्थ बीमा में कवर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सरकार सभी गांवों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगवा रही है। आयुष्मान कार्ड मुफ्त बनाए जा रहे हैं। अगर आप योजना के पात्र लाभार्थी हैं तो 16 सितंबर से चलने वाले विशेष आयुष्मान पखवाड़े में आसपास लगने वाले शिविर में जाकर मुफ्त कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त में सालाना पांच लाख रुपये तक की बीमा कवरेज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें