फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गैस गोदाम की भूमि, दुकानों का किया फर्जी बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एटा रोड स्थित पुरानी सिकंदराराऊ गैस सर्विस की जमीन एवं दुकानों का पांच नामजदों ने फर्जी कूट रचित कागज बनाकर बैनामा कर दिया। पीड़ित दलित महिला को जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक टिप्पणी की गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
श्रीमती बीना देव पत्नी वीरेंद्र देव हाल निवासी बुलंदशहर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 1988 और 1989 में उन्होंने गैस के काम के लिए नियमानुसार जमीन खरीदकर गैस गोदाम बनाया। यहां पर कई दुकानें शटर चढ़ाकर बनाई गईं। यहां से गैस एजेंसी का काम होता था। महिला के पति वीरेंद्र देव की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इस कारण गैस एजेंसी फिलहाल बंद चल रही है। फिलहाल वह ही इस संपत्ति की देखरेख कर रही है। 28 जुलाई को जब वह गैस गोदाम परिसर में पहुंची तो पाया कि वहां पर शीलेंद्र यादव, नीलेश यादव, शीलेंद्र के बेटे अन्य लोगों के साथ अवैध असलहे लेकर आए।
विज्ञापन

आरोप है कि इन लोगों ने उससे गाली-गलौज की और जाति अपमान सूचक शब्द कहे। इन लोगों ने कहा कि उन्होंने ललित स्वामी पवन को मालिक बनाकर जगह का बैनामा करा लिया है। धीरे-धीरे उसकी पूरी एजेंसी को हड़प कर जाएंगे। वह विधवा महिला है। उनका क्या कर लेगी। इनकी बातें सुनकर महिला डर गई और तहसील पर जाकर बैनामा निकलवाया।
विज्ञापन

यह फर्जी बैनामा नगर निवासी ललित स्वामी पवन पुत्र झम्मन लाल पवन से सुभाषचंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी कॉलोनी सिकंदराराऊ, शीलेंद्र पुत्र तिलक सिंह यादव निवासी सिकंदराराऊ के नाम कराया गया है। इसमें गवाह शीलेंद्र का बेटा, अवधेश कुमार व पुत्र योगेंद्र यादव निवासी गांव फुलरई सिकंदराराऊ हैं। रिपोर्ट में नामजदों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें