फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अगले महीने से बच्चों को एमडीएम में मिलेगा पौष्टिक चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के डेढ़ लाख बच्चों को अब मध्याहन भोजन में पौष्टिक (फोर्टिफाइड) चावल मिलेगा। एमडीएम समन्वयक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अलग से चावल तैयार किया जाएगा। जिसकी आपूर्ति कोटेदारों के माध्यम से जुलाई से शुरू हो जाएगी। कोटेदारों के निगरानी में चावल दिलाया जाएगा। जिससे कोई हेराफेरी न हो सके।
विज्ञापन

जिले के 1200 से अधिक परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील में बदलाव किया गया है। चावल की गुणवत्ता सुधारने के साथ पौष्टिक चावल के इस्तेमाल की व्यवस्था बनी है। एमडीएम समन्वयक ने बताया कि शासन ने सामान्य चावल की व्यवस्था को परिवर्तित करके पोषक तत्व युक्त चावल की आपूर्ति की है। इसका प्रयोग सिर्फ एमडीएम के लिए होगा। स्कूलों में मंगलवार को चावल-दाल, बुधवार को तहरी व दूध, शुक्रवार को तहरी में सोयाबीन बडी व चावल सोयाबीन युक्त सब्जी देनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें