फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रिपोर्ट दर्ज होने से बौखलाए आरोपी के परिजन दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

छेड़खानी व मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने से आरोपी पक्ष बौखला गए है। आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे है। वे युवती के साथ जबरन शादी करने की बात भी कह रहे हैं। इस बात को लेकर युवती अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने उसे सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोस की युवती को परेशान कर रहा था। इससे युवती का बाहर निकलना दुश्वार हो गया था। जब युवती दूूध लेने गई तो आरोपी ने उसे रास्ते में पकड़ कर छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन अब रिपोर्ट दर्ज होने व पुलिस की कार्रवाई से आरोपी के परिवार के लोग बौखला गए हैं और अब युवती को धमका रहे हैं। इस मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की है। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि युवती की सुरक्षा की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें