फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ डेंगू का मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि योजना के तहत काफी मरीजों का डेंगू का इलाज हुआ है। उन्होंने बताया की बहुत से लोगों ने इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराया है।
डॉ. सिंह ने बताया कि योजना के तहत जिले के तीन निजी अस्पतालों एबीजी हॉस्पिटल, श्री राम हॉस्पिटल व सरस्वती हॉस्पिटल में इलाज किया जाता है। बागला जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल सहित सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर योजना के तहत इलाज किया जाता है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपने आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी ने कहा कि खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाकर मच्छरों को घर में आने से रोकें। गुग्गुल के धुएं से मच्छर भगाना अच्छा देसी उपाय है। घर के अंदर सभी जगहों में हफ्ते में एक बार मच्छरनाशक दवा का छिड़काव जरूर करें। यह दवाई फोटो फ्रेम्स, पर्दों, कैलेंडरों आदि के पीछे और घर के स्टोर-रूम और सभी कोनों में जरूर छिड़कें। दवाई छिड़कते वक्त अपने मुंह और नाक पर कोई कपड़ा जरूर बांधें। साथ ही खाने-पीने की सभी चीजों को ढककर रखें। उन्होंने बताया कि ऐसे कपड़े पहनें, जिससे शरीर का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ढका रहे। खासकर बच्चों के लिए यह सावधानी बहुत जरूरी है। रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें