फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिसावर में चार क्लीनिक सील

विज्ञापन
बिसावर में छापेमारी करते ओसी कलेक्ट्रेट, एसीएमओ और सीएचसी प्रभारी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी/ओसी कलेक्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हाथरस एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सादाबाद डॉ. दानवीर सिंह ने बिसावर में झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान चार क्लीनिक सील कर दिए गए।
बिसावर स्थित बंगाली क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर डॉ. बंगाली उर्फ रेवती मोहन विश्वास पाए गए। बिना किसी वैद्य चिकित्सीय डिग्री एवं लाइसेंस के ही यह चिकित्सीय कार्य किया जा रहा था। इनको पूर्व में भी नौ अक्तूबर को भी नोटिस दिया जा चुका है, इसलिए इस क्लीनिक को सील कर दिया गया। बीके दंत क्लीनिक बिसावर के संचालक ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों से दुकान की तस्दीक करने के बाद उसे सील कर दिया गया। गुरुकृपा क्लीनिक बिसावर पर ताला लटका मिला, इसे भी सील कर दिया गया। डॉ हरीशंकर क्लीनिक बिसावर के बारे में अवगत कराया गया कि डाक्टर 10 अक्तूबर से लापता हैं। उचित व्यवस्था न होने के कारण सील की कार्यवाही न की जा सकी।
डॉ. सुनील लाइफ केयर क्लीनिक बिसावर के बारे में श्री कृष्णपाल सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह नगला छत्ती ने बताया कि डॉ. सुनील लाइफ केयर क्लीनिक के चिकित्सक दुकान को खाली करके अन्यत्र स्थान पर चला गया, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मां वैष्णों क्लीनिक बिसावर दुकान बंद करके चले गए, मौके पर दुकान को सील कर दिया गया। इसके संचालक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पर कागज दिखाने आए थे जो कि अपूर्ण पाए गए और जिला होम्योपैथिक अधिकारी का रजिस्ट्रेशन नही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें