फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एसडीएम की निगरानी में भरी गई नींव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के चौबे वाली से मिली शिकायत पर एसडीएम सदर ने अपनी निगरानी में गड्डों की खुली नींव को भरवाया। एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि अनूप वार्ष्णेय पुत्र रमेशचंद्र वार्ष्णेय निवासी चौबे वाली वाली गली द्वारा खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढे एवं आसपास के मकानों को क्षति पहुंचाई गई है। इस कारण आसपास के बहुमंजिला इमारतें की सुरक्षा बेहद खतरे में पड़ गई थीं।
उन्होंने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (सीआरपीसी) की धारा 133 एवं 142 के तहत कार्रवाई करते हुए उन बड़े-बड़े गड्ढों/खुली नींव को मौके पर उपस्थित रहकर भरवाया गया, ताकि आसपास के पुराने मकान सुरक्षित हो सकें। आसपास के मकानों एवं उनमें रहने वाले जनसाधारण की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि धारा 133 के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप वार्ष्णेय द्वारा निर्माण कार्य बिना किसी नक्शा पास करवाए करवाया जा रहा था, जो कि विनियमित क्षेत्र के प्राविधानों के पूरी तरह विपरीत एवं गैर कानूनी है। उन्होंने बताया कि नोटिस देकर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवाया जा रहा है। नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें