फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीबीआई ने बिटिया के परिजनों और अन्य लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन
हाथरस: बिटिया के घर जाती सीबीआई की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के बहुचर्चित प्रकरण में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के बाद सीबीआई की जांच और तेज हो गई है। इस क्रम में कई दिन बाद सीबीआई की टीम फिर थाना चंदपा और बिटिया के गांव पहुंची। सीबीआई ने गांव में बिटिया के परिजनों से दो बार पूछताछ की। इसके अलावा आरोपी रामू के साथ काम करने वाले अनिल के परिजनों से भी पूछताछ की।
उल्लेखनीय है करीब करीब डेढ़ माह से इस बहुचर्चित प्रकरण में सीबीआई जांच कर रही है। अपनी छानबीन में सीबीआई कड़ियां जोड़ रही है। सीबीआई ने काफी कॉल डिटेल भी निकलवाई हैं। अन्य कई बिंदुओं पर भी छानबीन की है। चार दिन पहले सीबीआई अलीगढ़ जेल में बंद चारों संदीप, रवि, रामू व एक अन्य आरोपी, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, को पॉलीग्राफी व अन्य टेस्ट कराने के लिए गांधीनगर (गुजरात) ले गई थी। यह आरोपी अभी वहीं हैं और वापस नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीआई की ओर से हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की गई। अब पांच दिन बाद सीबीआई बृहस्पतिवार को फिर बिटिया के गांव गई। इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे सीबीआई थाना चंदपा पहुंची और वहां कुछ रिकॉर्ड आदि देखे। कुछ पुलिसकर्मियों से भी बात की। इसके उपरांत सीबीआई की टीम सवा दो बजे बिटिया के गांव पहुंची। वहां सीबीआई ने गांव के अनिल के परिजनों से पूछताछ की।
अनिल इस घटना के आरोपी रामू के साथ चिलर प्लांट पर काम करता था। सीबीआई दोपहर तीन बजे बिटिया के घर गई और बिटिया के परिजनों से भी पूछताछ की। वहां 20 मिनट तक पूछताछ के बाद सीबीआई फिर थाने पहुंच गई। शाम करीब पौने चार बजे फिर सीबीआई की टीम बिटिया के गांव पहुंची और इस बार बिटिया के घर जाकर उसके पिता से पूछताछ की। करीब 20 मिनट तक पूछताछ के बाद सीबीआई वहां से चली आई।
फोन पर बातचीत करने वालों से की जा रही पूछताछ
हाथरस। सूत्रों के मुताबिक 14 सितंबर को बिटिया के साथ वारदात हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी संदीप को सबसे पहले नामजद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने विवेचना में तीन अन्य आरोपियों के नाम शामिल किए। यह चारों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे। ऐसे में सीबीआई कॉल डिटेल निकलवाकर उन लोगों से पूछताछ कर रही है, जिन्होंने इस वारदात के बाद आरोपियों से फोन पर बातचीत की थी।
विज्ञापन

सुरक्षा में मुश्तैद रही सीआरपीएफ
हाथरस। सीआरपीएफ रोजाना की तरह बिटिया के घर पर तैनात रही। बिटिया के घर पर राशन डीलर के यहां से भी अंगूठा लगवाने के दो युवक आए। उसके यहां गांव कटैलिया से राशन आता है। वह अगले एक-दो दिन में राशन भिजवा देगा। उसे भी सीआरपीएफ ने कड़ी तलाशी के बाद ही घर के अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें