फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मेडीकल कॉलेज का शिलान्यास, ओवरब्रिज का उद्घाटन एक साथ होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने की तैयारी शुरू हो गई है। पराग डेयरी परिसर में मेडिकल कॉलेज बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। भाजपा नेताओं की कोशिश है कि मुख्यमंत्री तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के लोकार्पण के साथ ही मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास कर दें। सदर विधायक हरीशंकर माहौर इस कोशिश में जुट गए हैं। यह जानकारी उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा नहीं है। इस कारण मरीजों व तीमारदारों को पड़ोसी जिलों में इलाज के लिए जाना पड़ता है। सासनी की पराग डेयरी में मेडिकल कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। शहर के तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज भी बनकर तैयार हो गया है। हालांकि अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बीते दिनों अलीगढ़ आगमन पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने मुख्यमंत्री से वार्ता की। उन्होंने ओवरब्रिज का उद्घाटन करने की बात कही। सदर विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री बार-बार तो आएंगे नहीं, इसलिए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास व ओवरब्रिज का लोकार्पण एक साथ किया जाएगा। वह जल्द सीएम से मिलने के लिए लखनऊ जाएंगे। इसके बाद सीएम के आगमन की तिथि तय होगी।
विज्ञापन

राजमार्ग पर होना चाहिए मेडीकल कॉलेज
हाथरस। सदर विधायकर हरीशंकर माहौर का कहना है कि सासनी के निकट पराग डेयरी पर मेडिकल कॉलेज बनने से जिलेवासियों को काफी फायदा होगा। वहां हॉस्टल भी बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवा का प्रमुख केंद्र होने के कारण यहां चिकित्सकों की हर समय उपस्थित भी रहेगी। इससे जिले के आमजन को काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें