फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिलान्यास का पत्थर तो लगाया, सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया

विज्ञापन
हाथरस : ढकपुरा रोड पर प्रदर्शन करने वाले लोगों को पत्थर को दिखाते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के ढकपुरा रोड पर लोनिवि द्वारा शिलान्यास का पत्थर लगा दिया गया है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं किया गया है। इससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट गया। लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि शिलान्यास का पत्थर तो लगा दिया गया है, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तालाब चौराहा ओवर ब्रिज के साथ कई सड़कों का शिलान्यास किया था। हाथरस से ढकपुरा जाने वाले मार्ग पर शिलान्यास का तो पत्थर तो लगा दिया, लेकिन अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार को वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों का करना था कि पूरा का पूरा मार्ग जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार का कहना है कि जो पट्टिका लगी है। वह शिलान्यास की है। इस मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें