फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तेंदुए जैसे जानवर को तलाश कर रहे वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के जंगलों में तेंदुआ जैसे जानवर के विचरण की जानकारी मिलने पर वनकर्मी उसे तलाश रहे हैं। हालांकि अफसर यह कह रहे है फोटो में जंगली बिल्ली दिख रही है। उल्लेखनीय है कि हसायन व सिकंदराराऊ में कई किलोमीटर में जंगल फैला हुआ है। जंगल में काले हिरन व सामान्य हिरन भी विचरण करते हैं।
विज्ञापन

दो दिनों पूर्व हसायन क्षेत्र के जंगलों में तेंदुआ का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद वन विभाग के अफसर एक्शन में आए। वन कर्मियों को तेंदुआ की तलाश के लिए कर्मियों को लगाया। हर रोज चार से पांच घंटे तक तलाश का सिलसिला जारी है। वन अफसरों की मानें तो फोटो में जंगली बिल्ली दिख रही है। मामले में डीएफओ सीपी सिंह का कहना है कि फोटो में जंगली कैट नजर आ रही है। वैसे कर्मियों द्वारा हर रोज चार से पांच घंटे तलाशी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें