फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टिड्डी दल की आहट को लेकर वन विभाग हुआ सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

टिड्डी दल के प्रकोप की आहट को लेकर जिले का वन विभाग भी सतर्क हो गया है। टिड्डी दल से 25 लाख से अधिक पौधों को बचाने के लिए आधा दर्जन से अधिक नर्सरियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही नर्सरियों में तैनात कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को डीएफओ ने खुद वन विभाग की नर्सरियों का हाल जाना।
उल्लेखनीय है कि जैसलमेर की तरफ से पिछले साल की तरह फिर से टिड्डी दल चलने को लेकर जिले के वन विभाग ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। वन विभाग के कर्मियों की मानें तो टिड्डी दल जिस इलाके में जाता है, वहां हरियाली खत्म हो जाती है। वर्तमान में वृक्ष महाकुंभ के लिए हतीसा, सोखना, सिकंदराराऊ, बिसाना आदि नर्सरियों में जामुन, कंजी, शीशम और नीम आदि प्रजातियों के पौधे तैयार हो चुके हैं। इस बीच टिड्डी दल की आहट ने इन पौधों को बचाने की चुनौती खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा इन पौधों को बचाने के लिए नर्सरियों में जगह जगह कूड़ा एकत्रित करने के साथ सुलगाने व खाली ड्रम रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्प्रे मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। सभी को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टिड्डी दल के उतरने से पहले ही टिन और ड्रम आदि बजाए जाए। यदि टिड्डियों का दल यहां उतर गया तो हरी पत्तियों का सफाया कर देगा।
विज्ञापन

टिड्डी दल से पौधों के बचाव के लिए सभी प्रभारियों को अलर्ट किया गया है। नर्सरी में खरपतवार व कूड़ा सुलगाने के लिए कहा गया है। कीटनाशक दवा का अभी स्प्रे की मदद से छिड़काव कराया जा रहा है। टिड्डी दल के उतरने से पहले कर्मियों को टीन और ड्रम आदि बजाने के लिए कहा गया है। उनके द्वारा खुद नर्सरियों का निरीक्षण किया जा रहा है।
-वीके सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें