न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के हाथरस जंक्शन में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र को कोरोना के चलते 28 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इससे कई जिलों के आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पासपोर्ट अधिकारियों के अनुसार उनको री शेड्यूल के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रचंड हो रही है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हाथरस अधिकांश जगह के पासपोर्ट सेवा केंद्र को 14 मई तक बंद कर दिया गया। अब इस अवधि को 28 मई तक कर दिया गया है।
पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद होने से हाथरस, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, मेरठ आदि जिलों के आवेदक खासे परेशान हैं। वह केंद्र के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। पासपोर्ट अधिकारी जयकेश यादव का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते अब पासपोर्ट सेवा केंद्र को 28 मई तक बंद कर दिया गया है।