फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बृज क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक के लिए भाजपाइयों ने खींचा तैयारियों का खाका

विज्ञापन
हाथरस : बृज क्षेत्र की बैठक के लिए श्रीजी फार्म हाउस में निरीक्षण करते भाजपाई व सीओ सिटी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा की बृज क्षेत्र कार्यसमिति की 31 अक्तूबर को होने वाली बैठक में उप मुख्यमंत्री के अलावा कई केंद्रीय मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। भाजपाइयों के साथ-साथ प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुट गया है। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई आला नेता व मंत्री शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम मौर्य का अधिकारिक कार्यक्रम आ भी गया है। अब प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुट गया है। भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के अलावा एसडीएम सदर, सीओ सिटी रुचि गुप्ता व अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का खाका खींचा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें