फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आतिशबाजी विक्रेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हंगामा

विज्ञापन
हाथरस : आतिशवाजी के गोदाम स्वामी के साथ मारपीट करते युवक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाईपास चौराहा इगलास रोड पर आतिशबाजी विक्रेता को कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। वहीं पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के साकेत कॉलोनी निवासी प्रियांश अग्रवाल का बाईपास इगलास रोड चौराहा के निकट आतिशबाजी का गोदाम है। बृहस्पतिवार की दोपहर को करीब साढ़े चार बजे आतिशबाजी के गोदाम के पास कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे। जिस पर प्रियांश ने उनसे वहां पर बैठकर सिगरेट न पीने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर अज्ञात युवकों ने उसके साथ पहले तो अभद्रता की फिर तीन चार युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और प्रियांश के साथ मारपीट कर दी। उनके बचने के लिए प्रियांश आतिशबाजी के गोदाम के अंदर भागा तो वहां पर जाकर भी उसे खूब पीटा और फिर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। यहां पर हुई मारपीट का किसी युवक ने वीडियो बना लिया। मामले की जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें