फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घेवर, लौंज और सरसों के तेल के नमूने भरे

विज्ञापन
सादाबाद में नमूना भरने की कार्रवाई करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय बनी हुई है। टीम ने बुधवार को कस्बा सादाबाद में विनोवा नगर चौराहे से कई खाद्य कारोबारियों के यहां छापामार कर नमूने भरने की कार्रवाई की। इससे कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सादाबाद में जलेसर रोड स्थित चार दुकानदारों के यहां से सरसों के तेल, घेवर, लौंज मिठाई के एक एक नमूने भरे गए हैं। फिलहाल, इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन के पर्व पर लोगों को शुद्ध खाद्य वस्तुएं मिल सकें, उससे पहले मिलावट खोरों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। खुले खाद्य तेल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम के आदेश पर इसकी बिक्री करने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें