फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शांति और सद्भाव से मनाएं मुहर्रम, नहीं निकलेगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मुहर्रम को लेकर बुधवार को सादाबाद कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सीओ ब्रह्म सिंह और एसडीएम अंजलि गंगवार ने लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकार की ओर से जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी लोग शांति और सद्भाव से त्योहार मनाएं।
किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। अगर किसी तरह की अफवाह फैलने की जानकारी मिलती है, तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस बार मुहर्रम पर जुलूस नहीं निकलेगा, न ही कहीं भीड़ लगानी है। लोग अपने अपने घरों पर ही त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्म सिंह ने कहा कि सादाबाद ने हमेशा शांति और सद्भाव की मिसाल दी है, यहां के लोग मिलजुल कर पर्व को मनाते हैं। यही परंपरा कायम रहनी चाहिए। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
किसी भी प्रकार के जुलूस, ताजियों पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी धार्मिक स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित नहीं होगी। सादाबाद के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करेगी। इसके लिए ड्यूटी भी तय कर दी गई हैं।
बैठक में एसएसआई अनिल कुमार, कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह के अलावा सुधीर गर्ग, सुनील गौतम, अनुज शर्मा, मोहम्मद चांद, सोमनाथ यादव, अमित वर्मा, मनोज सारस्वत, वीरेद्र चौहान, दिनेश बघेल, जेपी सागर, शेषवीर, मसीहुर्रहमान, रामसूरत सिंह चौहान, रवींद्र शर्मा, आमिन, आसिफ, भूरा, आमिर, भूरा, सौहिल कुरैशी, मोनू, विजेंद्र सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सादाबाद में नायब तहसीलदार और सहपऊ में तहसीलदार करेंगे भ्रमण
एसडीएम सादाबाद अंजली गंगवार ने मुहर्रम पर शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहपऊ ब्लाक में तहसीलदार निधि भारद्वाज और सादाबाद ब्लॉक में नायब तहसीलदार रामगोपाल सिंह की ड्यूटी लगाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें