फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद के लिए किसानों में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान की पूर्वी सोसायटी पर सोमवार की सुबह काफी किसान डीएपी खाद लेने के लिए पहुंच गए। लाइन में लगने को लेकर किसानों में हाथापाई व मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई किसान आपस में हाथापाई कर रहे हैं।
मुरसान की पूर्वी सोसायटी पर सुबह करीब साढ़े दस बजे खाद मिलना शुरू हो गया था। इस दौरान सोसायटी प्रभारी लोगों के अंगूठा लगाकर उन्हें खाद वितरण कर रहे थे। अचानक एक घंटे बाद मशीन में कोई कमी आ गई। जिसके कारण लोगों को खाद मिलना बंद हो गया। इस दौरान किसान लाइन से हट कर इधर उधर चले गए।
विज्ञापन

मशीन चालू होने के बाद फिर से किसान अपनी अपनी जगह पर लाइन में आए तो लाइन में लग रहे आगे पीछे वाले लोगों ने उन्हें लाइन में नहीं लगने दिया। जिसके चलते किसानों में हाथापाई हो गई। यह देख काफी भीड़ एकत्रित हो गई। किसानों में हाथापाई बढ़ती देख आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया है।
बता दें कि इस समय डीएपी खाद की हर जगह मारामारी हो रही है। किसान काफी परेशान है। किसान को डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। कुछ किसान ब्लैक में भी डीएपी खाद खरीदने को तैयार हैं। लेकिन उन्हें नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते सुबह से ही मुरसान सोसायटी पर किसानों की भीड़ एकत्रित हो जाती है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पश्चिमी सोसायटी पर भी किसानों के लिए डीएपी खाद आया हुआ है। लेकिन मशीन में कमी आने के कारण खाद का वितरण नहीं हो सका है। किसानों द्वारा अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते किसान बिना खाद लिए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें