फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1,58,023 कार्डधारकों को हुआ निशुल्क खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शासन के निर्देश पर निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। पारदर्शिता के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है, जिससे घटतौली की शिकायतों पर तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की जा सके। जिले में ग्रामीण क्षेत्र में 2,40,077 व शहरी क्षेत्र में 49,418 कार्डधारक हैं।
विज्ञापन

प्रथम चरण में रविवार आठ मई तक कुल 1,58,023 कार्डधारकों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है। डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में घटतौली करने वाले राशन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट पर जांच कराकर घटतौली करने वाले डीलरों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोई भी राशन कार्डधारक घटतौली की शिकायत संबंधित तहसील कार्यालय में दे सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें