फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुल को नया रूप देने के लिए खड़े गार्डर लगाने का काम तेज

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर बन रहे ओवर ब्रिज में अर्च (अर्द्ध गोलाकार) डिजायन देने के लिए गार्डर लगाने का काम तेज हो गया है, लेकिन रात में बिजली गुल होने से कार्यदायी संस्था को काम पूरा करने में मुश्किल हो रही है। इधर, ओवरब्रिज के निर्माण के चलते मथुरा-बरेली मार्ग को वन वे कर दिया गया है। इस कारण सुबह से शाम तक लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अब लंबे गार्डर रखने के बाद क्रॉस गार्डर लगाए जा रहे हैं। पुल को डिजायन देने के लिए गोल खड़े गार्डरों को स्थापित किया जा रहा है। मार्च के अंत तक निर्माणदायी संस्था इस पुल के काम को पूरा करने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण के कारण मथुरा-बरेली मार्ग को वन कर दिया गया है। तालाब रेलवे क्रॉसिंग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस कारण तालाब चौराहा और अन्य रेलवे क्रासिंग पर सुबह से शाम तक जाम लग रहा है। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें