फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मौसम के करवट लेने से किसान चिंतित, पाले का सता रहा डर

विज्ञापन
हाथरस : ठंड के चलते आलू की फसल में दवा लगाते किसान। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख के चलते आलू और सरसों की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। दो दिनों से चटक धूप के बावजूद सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं के रुकने के बाद कोहरा दस्तक दे सकता है। इसका असर आलू व सरसों की फसल पर ज्यादा देखने को मिलेगा। सर्दी से फसल के बचाव के लिए लोगों ने कवायद शुरू कर दी है। ऐसे में कोहरे की दस्तक फसल को प्रभावित कर सकती है। जिससे निपटने के लिए किसान आग और पानी का सहारा ले रहे हैं।
शनिवार को सुबह के वक्त मौसम साफ देखकर किसान काफी खुश दे, लेकिन अचानक से मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए, कुछ इलाकों में हल्दी बूंदाबांदी भी हुई और भी ठंडी हवा चलने लगी। जिसे देख किसान काफी परेशान हो गए हैं। वहीं शात तक मौसम इतना बर्फीला हो गया कि आलू व सरसों की फसल में पाले का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द हवाओं के ठहराव के साथ कोहरे की चपेट में आने से सरसों व आलू की फसल में नुकसान की आशंका बढ़ गई है। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने बताया कि हवा के करवट लेने के साथ गलन बढ़ी है। एक दो दिन में मौसम में और ज्यादा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। ऐसे में आलू की फसल को पाले का डर है। इसलिए किसान भाई पाले से आलू की फसल को बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें, वहीं खेत के चारों ओर धुआं करें, जिससे तापमान थोड़ा बढ़ेगा और पाले से फसल कुछ हद तक सुरक्षित रह सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें